बिहार के जूनियर चिकित्सकों का मानदेय बढ़ा
राज्य सचिवालय के प्रधान सचिव गिरीश शंकर ने बताया कि राज्य के जूनियर चिकित्सकों का मानदेय 13,000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
गिरीश शंकर ने बताया कि राज्य में कानून-व्यवस्था को चुस्त करने के लिए मंत्रिमंडल ने राज्य में चार नए पुलिस थानों के निर्माण का भी फैसला किया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य के जूनियर चिकित्सक पिछले नौ नवंबर को हड़ताल पर चले गए थे तथा राज्य मानवाधिकार आयोग और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की पहल पर चिकित्सकों ने 15 दिनों बाद अपनी हड़ताल समाप्त की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications