आतंकवाद से लड़ेगा पंजाब का 'स्वात' कमांडो दस्ता
पंजाब पुलिस के महानिदेशक पी.एस. गिल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गिल के मुताबिक अमेरिकी कमांडो दस्ते से प्रेरणा लेकर स्वात का गठन किया गया है। स्वात टीमों को विभिन्न रेंज में तैनात उप महानिरीक्षकोंकी देखरेख में काम करना होगा।
गिल ने कहा, "स्वात टीमों में बेहद अलग माहौल में प्रशिक्षित और अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवानों को शामिल किया गया है। इन टीमों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए विशेष तरह के वाहन भी मुहैया कराए गए हैं। आतंकवादी हमलों की स्थिति में स्वात टीमें राज्य पुलिस की जगह लेंगी।"
स्वात टीमों के पास अत्याधुनिक एसॉल्ट राइफलें और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सहयोगी उपकरण मौजूद रहेंगे। इन टीमों को बेहद हल्के बुलेटप्रूफ जैकेट, बुलेटप्रूफ गाड़ियां, बुलेटप्रूफ हेलमेट और हैंडफ्री रेडियो सेट उपलब्ध कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications