सांसद एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाएं : मीरा कुमार
कुमार ने संसद की कार्यवाही के दौरान सुबह 11 बजे अपने बयान में कहा, "यह खतरनाक बीमारी दुनिया भर में पांव पसार चुकी है और इस बीमारी से इस सहस्राब्दी तक मरने वालों की संख्या चार करोड़ तक पहुंच जाएगी।'
उन्होंने कहा, "एड्स का उन्मूलन मानव के लिए आज एक चुनौती बन गई है।"
गौरतलब है कि भारत की आबादी एक अरब से अधिक है, जिसमें आधे से अधिक युवा हैं। भारत में एड्स का पहला मामला वर्ष 1986 में सामने आया था। भारत में एचआईवी पोजिटिव यानी एड्स रोगियों की संख्या 25 लाख के करीब है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications