भोपाल त्रासदी में बचे लोगों ने कहा, दाउ के लिए काम न करें युवा
इंटरनेशनल कैंपेन फॉर द जस्टिस के जावेद नकवी ने भोपाल में आईएएनएस को बताया, "उम्मीद है कि यह अभियान युवाओं को उस मुद्दे के प्रति जागरूक करेगा, जिसके बारे में शायद वे अभी तक अनजान रहे हैं। इस कदम के जरिए हम युवाओं को इस अपील पर प्रतिक्रया करने तथा इस संकल्प के लिए प्रेरित करना चाहते हैं कि 'हम दाउ केमिकल के लिए काम नहीं करेंगे'।"
नकवी ने कहा, "इससे दाउ पर इस बात का दबाव बनेगा कि वह भोपाल पीड़ितों की मांगों को तेजी के साथ और पारदर्शी तरीके से पूरा करें।"
उल्लेखनीय है कि भोपाल गैस त्रासदी वर्ष 1984 में 2-3 दिसंबर की रात हुई थी जिसमें कई टन मिथाइल आइसोसाइनाइट गैस के रिसाव की वजह से 3,500 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications