हसीना की यात्रा से पहले समझौते को अंतिम रूप दे रहे भारत-बांग्लादेश के अधिकारी
हसीना का तीन दिवसीय भारत दौरा 19 दिसंबर से शुरू होगा। इससे पहले दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए बैठकें कर रहे हैं।
सोमवार से दोनों देशों के बीच के गृह सचिव स्तर की शुरू हुई वार्ता में आतंकवाद, सीमा प्रबंधन, पूर्वोत्तर में आतंकवादियों की धड़पकड़, घुसपैठ और प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सामंजस्य स्थापित करने के मुद्दे पर बातचीत हो रही है।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह सचिव गोपाल कृष्णा पिल्लई कर रहे हैं वहीं पांच सदस्यीय बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अब्दुस सोभान सिकदर कर रहे हैं।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्ष सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications