कार्यालयों के महंगे किराये के मामले में दिल्ली दुनिया में 10वें नंबर पर
सीबी रिचर्ड एलिस की दक्षिण एशियाई इकाई के प्रमुख एवं प्रबंधन निदेशक अंशुमान मैग्जीन ने कहा, "एक ओर मुंबई लगातार इस सूची में जगह बनाए हुए है, वहीं दिल्ली दो वर्षो के बाद सूची में शामिल हुई है।" उन्होंने कहा कि दिल्ली के केंद्रीय कारोबार केंद्र में किराया पिछले छह साल से स्थिर है, लेकिन अन्य वैश्विक शहरों में कार्यालीय किराये में कमी के कारण दिल्ली को इसमें जगह बनाने का मौका मिला। इससे पहले दिल्ली इस मामले में 12वें स्थान पर थी, वहीं लंदन इसमें नंबर एक स्थान बनाए हुए है। दूसरे स्थान पर टोक्यो का इनर सेंट्रल इलाका आता है। तीसरे स्थान पर इसी शहर का आउटर सेंट्रल मार्केट आता है।
हांगकांग का सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट एवं मास्को क्रमश: चौथे एवं पांचवें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications