आत्मघाती हमले में पाकिस्तान में विधायक की मौत
पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के क्षेत्रीय विधायक शमशेर अली, कांजू शहर स्थित अपने घर में कुछ मेहमानों के साथ बैठक कर रहे थे तभी आत्मघाली हमलावर ने विस्फोट कर दिया।
स्वात के पुलिस प्रमुख गुलाम फारुख का कहना है, "शमशेर की मौत हो गई है जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए हैं।"
अस्पताल अधिकारियों ने कहा कि आत्मघाती हमले में अली के भाई सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अली के घर पर आयोजित बैठक में सभी लोग सप्ताहांत में बकरीद मनाने के बाद शुभकामनाएं बांटने के लिए एकत्रित हुए थे।
अली प्रांत में गठबंधन सरकार चला रही पार्टी की सहयोगी अवामी नेशनल पार्टी के विधायक थे। उन्होंने खुले तौर पर तालिबान की निंदा की थी और सैन्य कार्रवाई का समर्थन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications