पंजाब के युवाओं को फुसला रही है आईएसआई
डीजीपी ने कहा कि आईएसआई और आतंकवादी समूह बब्बर खालसा के आतंकवादियों के बीच साठगांठ है, जो राज्य के लिए खतरनाक हो सकता है।
पंजाब पुलिस की वार्षिक समीक्षा के दौरान गिल ने मीडिया से कहा, "आईएसआई पंजाब के युवाओं को ग्रीस और मलेशिया भेजने के अवसर देकर प्रोत्साहित कर रही है। वह उन्हें पैसा और पासपोर्ट देने को कह रही है। ऐसा होने से कुछ युवा भटक रहे हैं।"
डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस आईएसआई की योजनाओं का प्रभावपूर्ण ढंग से सामना कर रही है और पंजाब में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के प्रयास करने वाले समूहों से निपटने में सक्षम है।
उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में आतंकवादियों से संबंधित 46 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और नौ आतंकवादी ठिकानों का भांडा फोड़ा है।
गिल ने कहा, "पंजाब का युवा देश से बाहर जाने को लालायित है और वह (आईएसआई) इसका फायदा उठा रही है। लेकिन हम सुरक्षा और अन्य नौकरियों के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करना चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications