स्टरलाइट को मिला 600 करोड़ रुपये का ठेका
कंपनी की ओर से जारी एक नियमित बयान में कहा गया है कि ये अनुबंध कंपनी के टेलीकॉम और विद्युत उत्पादों के लिए प्राप्त हुए हैं।
इन अनुबंधों की घोषणा के बाद बांबे स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर में 52 सप्ताहों के दौरान सर्वाधिक उछाल देखा गया। कंपनी का शेयर दिन में 334.90 रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गया, लेकिन बाद में पहले की अपेक्षा पांच प्रतिशत अधिक 328 रुपये पर आकर स्थिर हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications