5,000 करोड़ रुपये हो सकता है एयर इंडिया का घाटा
मंगलवार को राज्यसभा में पटेल ने कहा कि वर्ष 2007-2008 में एयर इंडिया को 2,226.16 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस बार यह घाटा दोगुना से अधिक हो सकता है।
एयर इंडिया वर्ष 2004-2005 से ही घाटे में चल रही है। पटेल ने कहा कि नेशनल एविएशन कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसीआईएल) ने एयर इंडिया की स्थिति सुधारने के लिए लागत में कमी करने और राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
सरकार ने एयर इंडिया को वित्तीय सहायता देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि सहायता की पहली किश्त 400 करोड़ रुपये कंपनी को अगले वर्ष जनवरी तक मिल जाएंगे। यद्यपि कंपनी से कहा गया है कि वह अपने खर्च में कम से कम 2000 करोड़ रुपये की कटौती करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications