बंद से प्रभावित होगा पश्चिम बंगाल में निवेश : एसोचैम
एसोचैम के महासचिव डी.एस.रावत ने एक बयान में कहा है, "वर्ष 2011 में राज्य विधानसभा का चुनाव होना है, संभवत: इसी कारण पश्चिम बंगाल में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा बार-बार बंद आयोजित किए जा रहे हैं। इससे राज्य में आने वाला निवेश प्रभावित हो सकता है।"
एसोचैम की रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब राज्य में एक सप्ताह के भीतर दो बार बंद आयोजित किए गए हैं। जहां सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ने 24 नवंबर को सुबह से शाम तक बंद का आयोजन किया था, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को ठीक इसी तरह का बंद आयोजित किया था।
एसोचैम की ओर से कहा गया है, "उत्पादन में गिरावट से न केवल किसी कंपनी की मुनाफा कमाने की क्षमता घटेगी, बल्कि इससे उसकी साख भी प्रभावित होगी।" एसोचैम ने सभी राजनीतिक पार्टियों से बंद आयोजित करने से दूर रहने का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications