मंदी से नहीं उबरने वाला एकमात्र

लंदन, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन समूह-20 (जी-20) का एकमात्र ऐसा देश है जो अभी भी मंदी से उबर नहीं पाया है, जबकि ब्रिटेन की तरह ही संघर्ष कर रहे कनाडा की आर्थिक विकास दर सकारात्मक हो गई है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश अर्थव्यवस्था अभी भी नकारात्मक विकास के दौर से गुजर रही है। जुलाई से सितंबर तक की तीन महीने की अवधि में इसकी अर्थव्यवस्था 0.3 फीसदी सिकुड़ गई। दूसरी ओर इस अवधि में कनाडा ने नकारात्मक विकास दर से मुक्ति पाकर 0.1 फीसदी की विकास दर हासिल की।

वर्ष 1955 के बाद सर्वाधिक लंबी मंदी में फंसे ब्रिटेन ने लगातार छह तिमाहियों में नकारात्मक विकास दर हासिल की। इसकी अर्थव्यवस्था लगातार सिकुड़ती जा रही है। ऐसे में विपक्षी दलों को सरकार की आर्थिक नीतियों की सख्त आलोचना करने का मौका मिल गया है।

विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी के नेता जार्ज ओसब्रेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन इस संकट में जी-20 का नेतृत्व करने का दावा कर रहे थे, लेकिन संकट से निपटने के मामले में खुद ब्रिटेन फिसड्डी साबित हो रहा है। लेबर पार्टी की आर्थिक नीति का ही दुष्परिणाम है कि हमारा देश सबसे पहले मंदी की चपेट में आया और इसे सबसे अंत में मंदी से मुक्ति मिलेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+