पांच साल तक पत्नी की अस्थियों संग सोता रहा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 55 वर्षीय ली वान की इस सनक की जानकारी क्लांग नैम प्रांत के थांग बिन्ह जिले के अधिकारियों को मिली और उन्होंने उसे तत्काल अपनी पत्नी की अस्थियों को दफनाने की हुक्म दिया है।
वान थांग बिन्ह जिले के हा लैम गांव का निवासी है। उसने अपनी पत्नी की मृत्यु के 20 महीने बाद वर्ष 2004 में उसकी अस्थियां कब्र से निकाल ली थीं। इसके बाद उसने प्लास्टर ऑफ पेरिस की मदद से उन अस्थियों से एक प्रतिमा तैयार की थी। वह इसी प्रतिमा के साथ पांच वर्ष से सो रहा था।
वियतनामी समाचार पत्र 'थान्ह नेन' ने वान के हवाले से लिखा है, "मैं रोजाना अपनी पत्नी के साथ सोता था। कभी-कभी हमारा 12 वर्ष का बेटा भी आकर उसे गले लगाता था।"
स्थानीय अधिकारियों का मानना है कि वान बेहद अंधविश्वासी इंसान हैं। थांग बिन्ह पीपुल्स कमेटी के अध्यक्ष पान थांग एन ने कहा, "वह कहता है कि पत्नी के साथ सोने के बाद वह ज्यादा तरोताजा और शक्तिवान महसूस करता है। यह सामान्य इंसान के लक्षण नहीं हैं।"
वान ने समाचार पत्र को बताया कि पत्नी की मृत्यु के बाद वह कई रात तक उसकी कब्र के पास सोया था लेकिन बारिश के दौरान वह ऐसा नहीं कर पाता था। इसी समस्या का हल निकालने के लिए उसने अपनी पत्नी की अस्थियां कब्र से निकाल लीं और घर लाकर उसकी एक प्रतिमा बना ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications