जनवरी से पानी की कीमत में वृद्धि होगी : दीक्षित
दीक्षित ने पत्रकारों से कहा, "एक जनवरी से घरेलू पानी की नई कीमतें लागू हो जाएंगी। जिस 10 किलोलीटर पानी की वर्तमान कीमत 52 रुपये है वह बढ़कर 82 रुपये हो जाएगी। 11 से 20 किलोलीटर पानी की वर्तमान कीमत 82 रुपये है जो बढ़कर 180 रुपये हो जाएगी।"
अंतिम 21-30 किलोलीटर पानी की कीमत में 150 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी।
दीक्षित ने कहा कि 21-30 किलोलीटर पानी की वर्तमान कीमत 187 रुपये है जो बढ़कर 470 रुपये हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों से पानी की कीमत में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।
कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और पानी को लोगों तक पहुंचाने में इस्तेमाल होने वाली आधारभूत वस्तुएं पर होने वाले खर्च को पानी की कीमत में वृद्धि का कारण बताया जा रहा है।
दीक्षित ने कहा कि सरकार जल वितरित करने वाली सरकारी एजेंसी दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की सब्सिडी भी कम करेगी लेकिन इसे पूरी तरह से समाप्त नहीं करेगी।
डीजेबी के अनुमान के मुताबिक दिल्ली के औसत मध्यमवर्गीय परिवार प्रतिमाह लगभग 20 किलोलीटर जल का उपभोग करता है।
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) की हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक डीजेबी प्रतिदिन 3,33.6 करोड़ लीटर (एमएलडी) पानी देती है, जो कि मांग से काफी कम है। इसमें से भी अंतिम उपभोक्ता तक केवल 1,768.56 एमएलडी ही पहुंच पाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications