बिहार में अब राशन की दुकानों में मिलेंगे कंडोम
समिति के निदेशक रवि परमार ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि एचआईवी संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर काबू पाने के लिए अब राज्य की जन वितरण प्रणाली की दुकानों से भी कंडोम वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पीडीएस दुकानों में बड़ी संख्या में लोग जाते हैं, इस कारण इस कार्यक्रम को अवश्य सफलता मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले राज्य में सैलूनों में भी कंडोम बांटे गये थे। इसके लिए सैलून में कार्यरत कर्मचारियों को एचआईवी-एड्स के विषय में जनकारी भी दी गई थी।
परमार ने बताया कि इस वर्ष अब तक एक करोड़ 40 लाख कंडोम बांटे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस महीने से महिलाओं का भी कंडोम बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2007-08 में 10़ 1 करोड़ कंडोम वितरित किए गए थे।
समिति के एक अन्य अधिकारी के अनुसार राज्य के अधिकांश लोग खासकर महिलाएं एड्स के प्रति जागरूक नहीं हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (तीन) के मुताबिक बिहार की 10 में से केवल तीन महिलाओं को इस बात की जानकारी है कि एचआईवी पीड़ित मां के बच्चे भी इसके शिकार हो सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications