जिस्मफरोशी कराने के आरोप में चिकित्सक गिरफ्तार
इलाहाबाद जिले के धूमनगंज में चिकित्सक हरबंश सिंह पटेल के एक नर्सिंग होम में सोमवार रात कौशांबी पुलिस ने छापेमारी कर अपहृत लड़की को बरामद किया, जो गत 19 नवंबर को जिले के चरवा से लापता हो गई थी।
कौशांबी के चरवा थाना प्रभारी राधा रमण ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि चिकित्सक हरबंश सिंह पटेल (41) ने कबूल किया कि उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कौशांबी से लड़की का अपहरण किया था।
रमण ने बताया कि चिकित्सक ने स्वीकार किया कि वह धूमनगंज इलाके में अपने नर्सिंग होम में देह व्यापार का धंधा चलाता था।
पुलिस को आशंका है कि इस धंधे में चिकित्सक के साथ नर्सिग होम के दूसरे कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। इस बाबत गिरोह के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए कई कर्मचारियों से पूछताछ की गई है।
रमण ने बताया कि चिकित्सक ने पूछताछ में गिरोह में शामिल कई दूसरे नाम बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications