कोड़ा और उनके सहयोगी जेल पहुंचे (लीड-1)
सिंह को पलामू जिले के हुसैनाबाद इलाके से सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उन्हें सोमवार रात रांची लाया गया।
मंगलवार को सतर्कता अदालत ने सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया लेकिन उन्हें हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से नामंकन पत्र दाखिल करने की अनुमति दी गई है।
सतर्कता ब्यूरो ने कोड़ा और तीन पूर्व मंत्रियों कमलेश सिंह, भानु प्रताप साही और बंधु टिर्की के खिलाफ 22 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की थी। इन सभी के आवासों पर 24 जुलाई को छापेमारी भी की गई थी।
कोड़ा के दो अन्य सहयोगी इनोस एक्का और हरिनारायण राय पहले से ही बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। सूत्रों के अनुसार भानु प्रताप साही, नलिन सोरेन और बंधु टिर्की को भी जल्द ही पकड़ा जाएगा।
एक्का और राय 17 अगस्त से जेल में हैं। झारखण्ड उच्च न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications