हुंडई इंडिया की मासिक बिक्री में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि
कंपनी ने नवंबर में घरेलू बाजार में 28,162 कारों की बिक्री की। पिछले वर्ष के इसी माह की तुलना में यह 92.8 प्रतिशत अधिक है, जब वैश्विक मंदी के कारण वाहनों की मांग में गिरावट आई थी।
निर्यात किए गए 27,103 वाहनों के साथ हुंडई ने नवंबर में कुल 55,265 वाहन बेचे।
हुंडई इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सक्सेना ने कहा कि कुल मिलाकर आर्थिक परिदृश्य सकारात्मक बना हुआ है। शोरूमों में अधिक लोग आ रहे हैं और इस महीने के आंकड़ों से अधिक वाहनों के बिकने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications