सोनिया ने सदन से गायब रहने वाले सांसदों को चेताया
सोनिया गांधी के एक करीबी सहयोगी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया, "सोनिया गांधी ने सोमवार की इस घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सोमवार को संसद में प्रश्न काल की कार्यवाही के दौरान गैर-मौजूद रहने वाले पार्टी सांसदों की सूची मांगी है। पार्टी आलाकमान ने ऐसे सांसदों को चेताया भी है। ऐसे सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।"
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व संसद की कार्यवाही के दौरान अनुपस्थित रहने वाले सांसदों की दलील से संतुष्ट नहीं है। इस नेता ने बताया, "अधिकांश सांसदों ने ट्रेन या विमान के देर से पहुंचने को अपनी गैर-मौजूदगी की वजह बताया। ऐसी दलील स्वीकार्य नहीं है।" ऐसे सांसदों की सूची में शामिल कांग्रेसी सांसद श्रुति चौधरी कहती हैं, "यह हमारे लिए एक सबक है। हम भविष्य में इसकी पुनरावृति नहीं करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications