सार्वजनिक उपक्रमों के 10 फीसदी से ज्यादा शेयर नहीं बेचे जाएंगे : प्रणब

उन्होंने संसद में कहा, "हम फिलहाल अधिसूचित सरकारी उपक्रमों में 10 फीसदी से ज्यादा शेयर नहीं बेचेंगे।" मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार तीन ऊर्जा कंपनियों - एनटीपीसी, सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) और रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कारपोरेशन (आरईसी) - में विनिवेश की प्रक्रिया इस वित्त वर्ष के अंत तक पूरी कर लेगी।

उन्होंने राज्यसभा में एक बयान में कहा, "उपरोक्त तीनों कंपनियों में सरकारी शेयर की घरेलू बाजार में बिक्री की प्रक्रिया जारी है। यह प्रक्रिया 31 मार्च, 2010 तक पूरी कर ली जाएगी।" पूंजी बाजार में एनटीपीसी और आरईसी के पांच फीसदी शेयर बेचे जाएंगे, वहीं एसजेवीएन का 10 फीसदी शेयर बेचा जाएगा।

लाभ में चल रहे केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के सरकारी शेयरों की बिक्री के बारे में पूछे गए एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा, "जो अधिसूचित लाभकारी उपक्रम न्यूनतम 10 फीसदी सार्वजनिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अनिवार्यता पर अमल नहीं करते, उन्हें ऐसे प्रावधान का पालन करने को कहा जाएगा।" एक आंकड़े के मुताबिक ऐसी अधिसूचित सार्वजनिक कंपनियों की संख्या 10 है जिनमें सार्वजनिक शेयर 10 फीसदी से भी कम है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+