छत्तीसगढ़ में हैं 5,000 एड्स के रोगी

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार अगले साल तक राज्य के सभी 18 जिलों में एड्स परीक्षण केंद्र की स्थापना करेगी।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव विकास शील ने आईएएनएस को बताया,"राज्य में एड्स रोगियों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है। फिलहाल राज्य में 4,975 एड्स रोगी होने की पुष्टि हुई है जो कि अधिकतर शहरी अर्ध शहरी क्षेत्र के हैं। हमे राज्य के अंदरूनी इलाकों में भी चिकित्सा सुविधा विकसित करने की जरूरत हैं जहां लोग एचआईवी एड्स से पीड़ित हैं।"

उन्होंने बताया,"राज्य के अंदरूनी और पिछड़े इलाकों में रह रहे एड्स रोगियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सरकार ने अब दूरदराज के क्षेत्रों में एचआईवी एड्स से पीड़ित लोगों के बारे में पता लगाने की योजना बनाई है। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+