कैट परीक्षा में परेशानी कायम, छात्रों ने आईआईएम को दोषी ठहराया
लखनऊ, भोपाल और दिल्ली में कई परीक्षा केंद्रों छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एक कोचिंग संस्थान टाइम के निदेशक उल्हास वैरागकर ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली, भोपाल और लखनऊ के कई छात्रों ने फोन करके बताया कि वे परीक्षा नहीं दे सके। इनमें कई दूसरी बार परीक्षा देने गए थे।"
लखनऊ के एसएमएस कॉलेज के छात्रों ने कहा कि वे कठिन समय का सामना कर रहे हैं। उनके परीक्षा केंद्रों और समय में बदलाव हुआ और इसके बावजूद यह गारंटी नहीं है कि वे परीक्षा दे पाएंगे।
एक कैट परीक्षार्थी नीरज प्रसाद ने फोन पर बताया कि दो दिन पहले वह कैट परीक्षा के लिए सुबह के सत्र में गए थे। दो घंटे इंतजार के बाद उनको बताया गया कि तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा नहीं होगी। देर शाम एसएमएस कॉलेज ने बताया कि परीक्षा दूसरे केंद्र पर होगी। वह सोमवार को भी परीक्षा केंद्र पर गए लेकिन परीक्षा नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि पूरे 60 छात्रों के बैच को फिर से परीक्षा का समय दिया गया लेकिन वे अभी तक परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications