कर्जो का पुनर्गठन करेगी दुबई वर्ल्ड
दुबई वर्ल्ड ने एक बयान में कहा, "प्रस्तावित पुनर्गठन केवल दुबई वर्ल्ड और उसकी कुछ निश्चित सहायक कंपनियों से संबंधित होगा।"
बयान के अनुसार कुल 26 अरब डॉलर के कर्जो को पुनर्गठित किए जाने की उम्मीद है, इनमें से छह अरब डॉलर नखील से संबंधित हैं।
दुबई वर्ल्ड ने कहा कि पुनर्गठन प्रक्रिया से उसकी सहायक कंपनियों इंफिन्टी वर्ल्ड होल्डिंग, इस्तितमार वर्ल्ड और पोर्ट्स एंड फ्री जोन वर्ल्ड, डीपी वर्ल्ड, इकोनॉमिक जोन्स वर्ल्ड, पीएंडओ फेरीस और जेबेल अली फ्री जोन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ये सभी मजबूत वित्तीय स्थिति में हैं।
नखील वल्र्ड और लिमिटलेस वर्ल्ड दुबई वर्ल्ड समूह की रियल स्टेट कंपनियां हैं। लिमिटलेस वर्ल्ड की परियोजनाएं पूरी दुनिया में फैली हैं।
दुबई वर्ल्ड के 59 अरब डॉलर के कर्जो का पुनर्गठन किए जाने के समाचारों से पिछले सप्ताह दुनिया के वित्तीय बाजार हिल गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications