परेशानी से उबरने मददगार होते हैं पालतू जानवर
'यूनीवर्सिटी ऑफ शिकागो' (यू-सी) के 'सेंटर फॉर फैमली हेल्थ' की प्रोफेसर और संयुक्त निदेशक फ्रोमा वाल्श ने यह शोध किया है।
अपने शोध में उन्होंने देखा कि किस तरह से एक पालतू जानवर का साथ मानव को प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझने के लिए लचीला और मजबूत बनाता है। उन्होंने देखा कि पालतू जानवरों के साथ में लोग तलाक और अपने साथी को खो देने जैसे बड़े दु:खों को भी आसानी से सह लेते हैं।
पालतू जानवर मानव में वफादारी, भाईचारा, स्नेह, शांति, सुरक्षा और बिना शर्त प्यार करने जैसी भावनाएं विकसित कर सकते हैं।
वाल्श कहती हैं कि पालतू जानवरों के मतलब और महत्व को कम करके आंका जाता है।
यू-सी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि चिकित्सकीय जांच को मानव संबंधों तक ही सीमित रखा जाता है। जबकि मानव और पालतू जानवरों के बीच संबंध को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications