बांग्लादेश और चीन से अवैध आप्रवासन चिंतनीय : रवि
रवि ने गोवा के द ललित रिसॉर्ट में आव्रजन एवं विकास पर आयोजित आठवीं एशिया-यूरोप बैठक (असेम) का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अवैध आप्रवासन भारत के लिए चिंता का विषय है। इसके बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "चीन एवं बांग्लादेश से बड़े पैमाने पर भारत में घुसपैठ हो रही है। खासकर, अवैध बांग्लादेशियों की बढ़ती तादाद से हम ज्यादा चिंता हैं।"
रवि ने कहा कि सरकार अवैध आप्रवासन रोकने के लिए सख्त कानून बनाने जा रही है और घुसपैठियों एवं दागी भर्ती एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भर्ती एजेंटों की शह पर भी अवैध आप्रवासन को बढ़ावा मिलता रहा है। रवि ने कहा, "जब कभी भी ऐसे एजेंटों के खिलाफ शिकायत मिलती है हम उनके लाइसेंस रद्द कर देते हैं। मेरा मानना है कि अभी भी कानून इतना सख्त नहीं है कि ऐसे दोषियों को सख्त सजा मिले। नया कानून ऐसे लोगों के हितों की भी रक्षा करेगा जो विदेश जाना चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications