ध्वनि प्रणाली में गड़बड़ी पर विधानसभा की कार्यवाही 10 दिनों के लिए स्थगित
सदस्यों द्वारा ध्वनि प्रसारण प्रणाली में गड़बड़ी की शिकायत करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष एच.ए.हालिम ने विधानसभा की कार्यवाही नौ दिसंबर तक स्थगित करने की घोषणा की। 10 दिसंबर को सदन की बैठक होगी।
राज्य के लोकनिर्माण विभाग के मंत्री क्षिती गोस्वामी ने कहा कि विधानसभा में स्थापित ध्वनि प्रसारण प्रणाली में समस्या आ गई है।
उन्होंने कहा, "यदि विधानसभा की कार्यवाही रोक दी जाय तो ध्वनि प्रसारण प्रणाली को ठीक करने में आसानी होगी। अध्यक्ष ने अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करते हुए कार्यवाही को 10 दिनों के लिए स्थगित कर दिया। मुझे यह नहीं पता कि फैसला करने से पूर्व उन्होंने किससे संपर्क स्थापित किया था। उन्होंने मेरे विभाग से संपर्क नहीं किया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications