वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार के बीच डब्ल्यूटीओ की मंत्रिस्तरीय वार्ता जारी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तीन दिवसीय सम्मेलन की कार्यसूची में व्यापार वार्ता नहीं होने के बावजूद विश्व व्यापार दौर की रुकी हुई वार्ता बैठक के केंद्र में रही। सदस्य देशों के मंत्री और अधिकारी अगले वर्ष के अंत तक इस संबंध में एक समझौते पर जोर दे रहे हैं।
डब्ल्यूटीओ की सातवीं मंत्रिस्तरीय बैठक वैश्विक मंदी के सुधरने के संकेतों की पृष्ठिभूमि में हो रही है।
डब्ल्यूटीओ के सदस्य देश दुनिया के कुल व्यापार के 95 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले संगठन के मंत्रियों की बैठक वर्ष 2005 में हांगकांग में हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications