छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पुलिस बैरक को उड़ाया
पुलिस ने बताया कि यह घटना राजधानी रायपुर से 320 किलोमीटर दूर बस्तर इलाके के कांकेर जिले में सोमवार को एक गांव में हुई।
पुलिस महानिरीक्षक टी.जे.लांगकुमर ने आईएएनएस को बताया कि नक्सलियों ने सोमवार को अर्धसैनिक बलों के लिए बनाई जा रही एक बैरक को विस्फोटकों से उड़ा दिया। बैरक इलाके में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान के लिए बनाए जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद नक्सलियों ने पर्चे फेंक कर बस्तर क्षेत्र में कोई बैरक नहीं बनने देने की चेतावनी जारी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications