दिल्ली में स्वच्छता का पाठ सिखाने की अनूठी पहल
स्वच्छता से जुड़े इस जागरूकता एवं प्रचार अभियान के तहत मिस्टर थू-थू कुमार (जो जहां-तहां थूकने के आदी हैं), मिस्टर सू-सू कुमार (जो सार्वजनिक जगहों पर पेशाब करते हैं) और मिस्टर कूड़ा कुमार (जो गंदगी फैलाने की आदत से लाचार हैं) जैसे नायाब पात्रों की परिकल्पना की गई है।
शीघ्र ही, ऐसे पात्र बस कियोस्क, होर्डिगों और यहां तक कि टीवी एवं रेडियो पर दस्तक देंगे। ये निगम के प्रस्तावित विज्ञापन अभियान के पात्र हैं। महापौर कंवर सेन ने कहा, "नगर निकाय की हैसियत से हम इस शहर को साफ रखना चाहते हैं। यह अनूठा और आदर्श प्रचार अभियान है।
हमने ऐसे 600 होर्डिग तैयार किए हैं और इन्हें निगम के व्यावसायिक स्थलों पर लगाया जाएगा। हमने इसके लिए 200 बस कियोस्क पर भी व्यवस्था की है। टीवी और रेडियो का भी सहारा लिया जाएगा।"
सेन ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य गंदगी फैलाने वालों को शर्मसार करना और उनमें जागरूकता फैलाना है। विज्ञापन में गंदगी फैलाने वालों को को थू-थू कुमार, सू-सू कुमार और कूड़ा कुमार की संज्ञा दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications