सोमालियाई लुटेरों ने किया 28 लोगों सहित पोत को अगवा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सोमालिया में सोमवार को समुद्र तट से 750 नॉटिकल मील दूर एमटी मैरैन सेनच्यूरस का अपहरण कर लिया गया था। पोत पर 16 फिलीपीनवासियों सहित चालक दल में शामिल नौ यूनानी, दो यूक्रेनवासी और एक रोमानियाई नागरिक सवार थे।
फिलीपींस के विदेश विभाग ने कहा है कि वर्तमान में छह अपह्रत जहाजों सहित फिलीपींस के 70 नाविक सोमालिया लुटेरों के कब्जे में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications