कम पढ़े-लिखे लोग ज्यादा गुस्सैल होते हैं

महज कुछ साल तक पढ़ाई करने वाले लोगों की तुलना में लंबी अवधि तक बेहतर शिक्षा हासिल करने वाले लोग कम गुस्सैल होते हैं। अपेक्षाकृत कम उम्र वाले लोगों में भी उग्रता ज्यादा होती है, वहीं बच्चों का पिता बनने के बाद व्यक्ति घरेलू समस्याओं के दबाव में गुस्सैल हो जाता है।

टोरंटो विश्वविद्यालय के समाजशास्त्री स्कॉट स्कीमैन ने इस शोध के तहत 18 वर्ष और इससे अधिक उम्र के 1,000 से अधिक अमेरिकियों के स्वभाव का अध्ययन किया।

स्कॉट इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि कम पढ़े लिखे लोग सीधे भिड़ने से परहेज नहीं करते, जबकि बेहतर शिक्षा हासिल करने वाले लोग टकराव के माहौल की दिशा बदलने या बातचीत से स्थिति को सुधारने को प्राथमिकता देते हैं।

कम उम्र के लोग उम्रदराज वयस्कों की तुलना में ज्यादा गुस्सैल होते हैं। उनकी आक्रामकता की वजह समय का दबाव, आर्थिक कठिनाई, कार्य स्थलों पर अंतरवैयक्तिक संघर्ष हैं। समय की किल्लत का दबाव उन्हें ज्यादा उग्र बनाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+