मारूति की बिक्री में 84 प्रतिशत का इजाफा
मंगलवार को आए कंपनी परिणामों के अनुसार कंपनी ने नवंबर में 87,807 कारों की बिक्री की है जो पिछले वर्ष के 47,704 की तुलना में 84 प्रतिशत ज्यादा है।
बहरहाल, कंपनी का कहना है कि नवंबर 2008 में मंदी का दौर था मगर यह बिक्री परिणाम नवंबर 2007 में कारों की बिक्री से भी 17.1 प्रतिशत ज्यादा है।
पिछले वर्ष अप्रैल-नवंबर में हुई वाहनों की कुल बिक्री 646,139 के मुकाबले इस वर्ष 29.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। मारूति की कॉम्पैक्ट कारों (ए-2) की बिक्री में में 60 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। इस श्रेणी में आल्टो, वैगन-आर, जेन, स्विफ्ट, रिट्ज और ए-स्टार शामिल हैं। कंपनी ने इस श्रेणी में पिछले साल 34,976 कारों के मुकाबले 56005 कारों की बिक्री की थी।
मध्यम आकार की कारों (ए-3)की श्रेणी में कंपनी ने कारों की बिक्री में 46.3 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है। इस श्रेणी में एसएक्स-4 और डिजायर मॉडल शामिल हैं। साथ ही कंपनी ने 11,448 वाहनों का निर्यात भी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications