बम की झूठी खबर देने वाला गिरफ्तार

एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने बताया, "एयरलाइंस के कॉल सेंटर में एक धमकी भरा फोन आया था। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।" विमान ने सोमवार तड़के 3.30 बजे उड़ान भरी।
गौरतलब है कि हैदराबाद जा रहे इंडिगो के एक विमान को रविवार रात को दिल्ली में उतार लिया गया। इंडिगो काल सेंटर पर एक फोन आया कि विमान में विस्फोटक रखे हैं। दिल्ली हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि इंडिगो विमान को फिलहाल अलग-थलग रखा गया है। यात्रियों को विमान से उतारने के बाद इसकी जांच की गई। विमान में 165 यात्री सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications