चीन ने लद्दाख में रूकवाया सड़क निर्माण

केंद्र की महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार ग्यारंटी योजना (नरेगा) के तहत चीन से लगी सीमा के पास चल रहा सड़क निर्माण चीन द्वारा धमकी के बाद रविवार शाम रोक दिया गया गया।
चीनी सैनिकों ने मजदूरों को धमकी दी
खबर है कि चीन देमचोक के बड़े हिस्से को अपने कब्जे में लेना चाहता है। यही कारण है कि यहां पर वो दबंग रवैया अपना रहा है, जिससे भारत या जम्मू-कश्मीर सरकार इस इलाके में हस्तक्षेप नहीं कर सके। यही नहीं देमचोक से कुछ ही दूर चीन एक एयरपोर्ट का निर्माण भी कर रहा है। खबर है कि रविवार को सड़क निर्माण के दौरान चीनी सैनिकों ने मजदूरों को जान से मारने की धमकी तक दी है।
उमर अब्दुल्ला ने केंद्र को पत्र लिखा
उधर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार को इस घटना के बारे में अवगत कराते हुए एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने घटनाक्रम लिखते हुए कहा कि इस सड़क का निर्माण दूर-दराज के इलाकों में रोजगार की संभावनाएं बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा था।
गौरतलब है कि सीमा के दूसरे भाग में इसी सड़क के पास चीन ने पक्की सड़क बना रखी है। यही नहीं इससे पहले भी चीनी सैनिक व हेलीकॉप्टर भारतीय सेना में घुसपैठ कर चुके हैं, जिस पर भारत कड़ा विरोध दर्ज करता आया है।












Click it and Unblock the Notifications