अत्यधिक व्यायाम से क्षतिग्रस्त हो सकते हैं घुटने

'यूनीवर्सिट ऑफ कैलिफोर्निया, सान फ्रांसिस्को' (यूसीएसएफ) के क्रिस्टोफ स्टेलिंग का कहना है, "हमारे आंकड़े बताते हैं कि अत्यधिक शारीरिक सक्रियता वाले लोगों के घुटनों में असामान्यताएं विकसित होने का अधिक खतरा होता है और इस तरह इन लोगों में 'ओस्टियोआर्थरायटिस' की परेशानी पैदा होने का बहुत खतरा होता है।"

'ओस्टियोआर्थरायटिस' जोड़ों के क्षरण की एक बीमारी है, जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द, सूजन और कठोरता पैदा हो जाती है। रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के मुताबिक अमेरिका के 2.7 लाख युवा इससे पीड़ित हैं।

यूसीएसएफ के अध्ययन में 236 प्रतिभागी शामिल हुए थे। इन लोगों में पहले से घुटनों के दर्द की कोई शिकायत नहीं थी और उन्हें 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ओस्टियोआर्थरायटिस इनिशियएटिव' के तहत पंजीकृत किया गया था।

प्रतिभागियों में 45 से 55 वर्ष आयु वर्ग की 136 महिलाएं और 100 पुरुष थे।

'फिजिकल एक्टिविटी स्केल फॉर द एलडरली' (पीएएसई) प्रश्नोत्तरी के आधार पर उन्हें न्यून, मध्य और उच्च सक्रियता समूहों में रखा गया था।

इसके बाद किए गए एमआरआई विश्लेषण में शारीरिक सक्रियता के स्तरों और घुटनों के क्षतिग्रस्त होने की आवृत्ति के बीच संबंध देखा गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+