कोलेस्ट्रॉल घटाना है तो भोजन का रखें ख्याल
'प्रोफेशनल एसोसिएशन ऑफ जर्मन इंटरनिस्ट' (बीडीआई) के सदस्य रिचर्ड रैडेश्च का कहना है कि यह भी महत्वपूर्ण है कि आप कम शर्करा युक्त भोजन लें और स्वस्थ प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थो और मीठी दही का कम इस्तेमाल करें। साथ ही वसा से बचने के लिए मांस का सेवन कम करें।
रैडेश्च का कहना है कि सही मात्रा में सही भोज्य पदार्थो का सेवन करके रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खाने-पीने की स्वस्थ आदतों, व्यायाम और वजन में कमी करके रक्त में वसा के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।
रैडेश्च का कहना है कि सही जीवन शैली अपनाकर बिना कोई दवा लिए कुछ सप्ताहों के अंदर ही कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications