झारखंड में नक्‍सलियों का तांडव, पुल, स्‍कूल उड़ाया

Naxalites
रांची। झारखण्ड में सोमवार को नक्सलियों ने एक पुल,पुलिस के एक वाहन, और स्कूल की एक इमारत को उड़ा दिया। राज्य में नक्सलियों के बंद के दूसरे दिन राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक नेता के आवास को भी निशाना बनाया गया।

राज्य विधानसभा चुनाव के लिए दो दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण मतदान से पहले यह नक्सली हिंसा हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने सोमवार सुबह चतरा जिले के कासीकेवल के निकट बारुदी सुरंग से विस्फोट कर पुलिस की एक जीप को उड़ा दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

महीने भर में 10 स्‍कूली इमारतें उड़ाईं

खूटी जिले के कासरीरबेरा गांव के निकट नक्सलियों ने एक पुल उड़ा दिया। इसी जिले के सोवदे गांव में नक्सलियों ने स्कूल की एक इमारत को भी उड़ा दिया। इस महीने राज्य में नक्सली अब तक स्कूलों की 10 इमारतों को निशाना बना चुके हैं। उधर, रविवार रात नक्सलियों ने चतरा जिले के जोहरी गांव में राजद नेता चंद्रिका यादव के मकान को भी उड़ा दिया। घटना के समय यादव वहां मौजूद नहीं थे।

गौरतलब है कि प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने राज्य में रविवार से दो दिनों के बंद का आह्वान किया था। नक्सली अपने स्वयंभू नेता अशोक महतो को अदालत में या फिर मीडिया के समक्ष पेश करने की मांग कर रहे हैं जबकि पुलिस उसकी गिरप्तारी से इंकार कर रही है। नक्सलियों ने जनता से विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने को भी कहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+