ठाकरे की बहू कांग्रेस में, शिवसेना मौन

Smita Thackeray
मुंबई। महाराष्‍ट्र की प्रमुख राजनीति पार्टी शिवसेना में एक बार फिर बगावत की लहर दौड़ गई है। पार्टी प्रमुख बाल ठाकरे के भतीजे राज ठाकरे के बाद अब उनकी पुत्रवधू स्मिता ठाकरे उनके विरोधी दल कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी में हैं। राजनीतिक गलियारे में इस हलचल पर फिलहाल शिवसेना पूरी तरह मौन है।

स्मिता ठाकरे के कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी की खबर का खुलासा शनिवार सुबह तब हुआ जब कांग्रेस के एक नेता व पूर्व मंत्री हुसैन दलवी ने बताया कि स्मिता ठाकरे शीघ्र ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। फिल्‍म निर्माता व सामाजिक कार्यकर्ता स्मिता ठाकरे कांग्रेस में कब तक शामिल शामिल हो जाएंगी इस बात पर दलवी ठोस रूप से कुछ नहीं कह सके, हां यह जरूर है कि उन्‍होंने इस बात का पक्‍का दावा जरूर किया है। बताया जा रहा है कि स्मिता का मानना है कि शिवसेना की संकीर्ण राजनीति के कारण महाराष्ट्रियों का भला नहीं हुआ है।

कांग्रेस ने स्‍वागत किया

स्मिता के इस रवैये पर कांग्रेस ने कहा है कि बाल ठाकरे के बाद शिवसेना में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं जो पार्टी की कमान संभाल सके। कांग्रेस का कहना है कि ऐसा कोई भी व्‍यक्ति जो पार्टी की विचारधारा को मानता हो और सोनिया गांधी के नेतृत्व पर भरोसा करता हो, उसे पार्टी में शामिल करने में कोई आपत्ति नहीं है।

उधर एक अंग्रेजी समाचार पत्र को दिए गए साक्षात्‍कार में भी स्मिता ने इस बात पर हामी भरी। उन्‍होंने कहा कि पिछले साल पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का वादा किया था, लेकिन अंतिम समय में पार्टी ने वरिष्ठ पत्रकार भरत कुमार राउत को राज्यसभा भेज दिया। इसके अलावा स्मिता ने ठाकरे निवास स्थल 'मातोश्री' के प्रति नाराजगी व्यक्‍त करने के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव राहुल गांधी की तारीफ की।

शिवसेना ने चुप्‍पी साधी

पुत्रवधु स्मिता जयदेव ठाकरे की कांग्रेस में शामिल होने की योजना पर शिवसेना ने फिलहाल चुप्‍पी साध ली है। शिवेसना का कोई भी वरिष्ठ नेता इस पर प्रतिक्रिया देने को तैयार नहीं है। यही नहीं बाल ठाकरे ने भी अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+