दिल्ली में पारा गिरा, ठिठुरन बढ़ी

पारा गिरने से बकरीद के त्योहार का मजा भी किरकिरा पड़ गया। नमाज़ और कुर्बानी के बाद घूमने निकलने वाले लोगों की तादात में कमी दिखी। घरों के बाहर लोग लकड़ी जलाकर हाथ तापते भी दिखे। सुबह कोहरा होने के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुबह कई ट्रेनें लेट पहुंचीं। वहीं विमान सेवाओं में भी हलका असर दखने को मिला है।
रविवार को और बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में शनिवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शनिवार का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इससे पहले 21 नवंबर को तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के मुताबिक यह 2006 के बाद से नवंबर के महीने में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। 2006 में तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया था। अनुमान है कि दिनभर आकाश साफ रहेगा। रविवार को तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है। इसका कारण जम्मू एवं कश्मीर क्षेत्र पर पश्चिमोत्तर हवाओं का चलना बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications