उड़ीसा में तापमान में गिरावट जारी

सुबह के समय शीत लहर के चलते लोगों को अपने घरों के अंदर ही रहना पड़ा। यहां से 200 किलोमीटर दूर स्थित फूलबनी में हर उम्र के लोग अलाव जलाकर हाथ सेंकते देखे गए। राज्य के कई पश्चिमी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया था लेकिन राज्य के ज्यादातर तटीय इलाके गर्म रहे।
गर्म रहा भुवनेश्वर
भुवनेश्वर मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी जिलों के जिन शहरों का तापमान 10 डिग्री से कम रहा उनमें संबलपुर 8.9, बोलानगिर 9.8, सुंदरगढ़ 9.9 और भाबानीपटना 9.5 डिग्री सेल्सियस शामिल हैं।
अधिकारी ने कहा कि राजधानी भुवनेश्वर गर्म रही। यहां का न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह अन्य तटवर्ती इलाकों पुरी, गोपालपुर, पारादीप, बालासोर का न्यूनतम तापमान क्रमश: 17.1, 16.1, 15.2 और 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications