यूपी: रैगिंग करने पर 7 छात्र निलंबित

पॉलीटेक्निक कॉलेज के एक अधिकारी ने बताया कि लखनऊ से 250 किलोमीटर दूर पीलीभीत जिले में दलगांव सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज के सात छात्रों को प्राथमिक जांच के बाद निलंबित कर दिया गया। वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ जूनियर छात्रों ने शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन के पास शिकायत दर्ज कराई थी।
कॉलेज से निकाला भी जा सकता है
प्रथम वर्ष के तीनों छात्रों ने आरोप लगाया है कि तृतीय वर्ष के छात्रों ने कॉलेज परिसर में ही गुरुवार और शुक्रवार को उनकी रैगिंग ली। छात्रों के मुताबिक वरिष्ठ छात्र प्रेम कुमार, अमित सिंह, अरुण कुमार, हरीओम पाण्डेय, अरविंद कुमार, संदीप कुमार, और सौरभ अवस्थी ने उनपर लोहे की छड़ से हमला और बदतमीजी की।
कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य ए.के.सक्सेना ने कहा कि आरोपित सभी छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। सक्सेना ने संवाददाताओं को बताया, "सभी छात्रों को निलंबित किया गया है। छात्रों को उनके हिंसक व्यवहार के कारण कॉलेज से निकाला भी जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications