26/11: राकेश मारिया ने मांगा स्पष्टीकरण

26/11 हमलों की बरसी पर विनीता कामटे ने एक किताब प्रकाशित की, जिसमें उन्होंने सूचना का अधिकार के तहत प्राप्त जानकारियों के आधार पर तथ्य प्रस्तुत किए हैं। किताब में कहा गया है कि हमले के दौरान अशोक कामटे को कामा अस्पताल भेजने से इंकार कर दिया था, जिससे मारिया अब इंकार कर रहे हैं। कामा अस्पताल के पास ही कामटे को आतंकियों ने गोलियों से भून डाला था।
मारिया ने विनीता की इस बात की आलोचना करते हुए कहा है कि यह आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने राज्य के गृह मंत्री आरआर पाटिल को एक पत्र भी लिखा है। पत्र में मारिया ने कहा है कि अगर सरकार उन पर लगे आरोपों पर कोई स्पष्टीकरण नहीं देती है तो वो इस्तीफा दे देंगे।












Click it and Unblock the Notifications