कसाब के वकील ने कोर्ट से माफी मांगी

Abbas Kazmi
मुंबई। पिछले साल मुंबई में हुए आतंकी हमले के दौरान पकड़े गए आतंकवादी अजमल आमिर कसाब के वकील अब्‍बास काज़मी ने अदालत के प्रति अपने खराब आचरण के लिए माफी मांग ली है। असल में उन्‍होंने कल निचली अदालत में पेश हुए गवाहों के हलफनामों की परवाह न करने की बात कही थी, जिस पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की थी।

कोर्ट के समक्ष माफी मांगते हुए काजमी ने कहा कि वे दिमागी तौर पर काफी परेशान हैं। इसी कारण उन्‍होंने ऐसा व्‍यवहार किया। शुक्रवार को अदालत में सुनवाई शुरू होने से पहले काज़मी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वे अपने व्‍यवहार से बेहद शर्मिंदा हैं।

अदालत ने लगाई कड़ी फटकार

गौरतलब है कि गुरुवार को अदालत में जब सरकारी वकील उज्जवल निकम ने 26/11 हमलों के मामले में 340 गवाहों का हलफनामे दायर होने की बात कही तो काज़मी ने उस पर इंकार कर दिया। उन्‍होंने कहा सरकारी वकील अदालत में क्‍या कहते हैं, इससे उन्‍हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

इसी बात को लेकर 26/11 हमलों की सुनवाई कर रहे विशेष अदालत के न्यायधीश एमएल ताहिलयानी ने काज़मी को उनके आचरण के लिए कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने काजमी पर झूठा होने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी थी कि उन्हें कसाब के मामले से हटाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+