खाना न परोसे पर पत्नी को मार डाला

Uttar Pradesh
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला क्योंकि उसने पहले अपने बेटे को खाना परोस दिया था। आरोपी पति फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

घटना जिले के नीमगांव की है, जहां गुरुवार रात को रामलखन (40) ने अपनी पत्नी रामरती (37) से खाना मांगा। रामरती ने पहले खाने की जिद कर रहे 12 वर्षीय बेटे को खाना परोस दिया। इससे नाराज रामलखन ने रसोई में पड़े एक डंडे से रामरती को इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रामलखन मौके से फरार हो गया।

मामला दर्ज हुआ

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक रमाकांत प्रसाद ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण रामरती की मौत हुई। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक पड़ोसियों ने बताया कि चार बच्चों का पिता रामलखन एक निजी सुरक्षागार्ड की नौकरी करता था और पिछले हफ्ते उसकी नौकरी चली गई थी, जिस कारण वह तनाव में रहता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+