बिहार में अनन्या एक्सप्रेस में लूटपाट

पुलिस के अनुसार झाझा रेलवे स्टेशन पर करीब चार-पांच लोग एस-1 शयनयान डिब्बे में सवार हो गए और रेलगाड़ी खुलते ही लूटपाट करने लगे। इस दौरान विरोध करने वाले यात्रियों से लुटेरों ने मारपीट भी की। लुटेरों ने दो यात्रियों को चाकू मारकर घायल कर दिया।
सभी लुटेरे फरार हुए
लूटपाट करने के बाद लुटेरे बंशीपुर रेलवे स्टेशन पर उतरकर भाग गए। पुलिस ने बताया कि दहशत फैलाने के लिए लुटेरों ने इस दौरान गोलीबारी भी की।
घटना की पुष्टि करते हुए किउल रेलवे पुलिस बल के निरीक्षक अजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि चार घायलों को किउल स्थित रेलवे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि लुटेरों ने करीब दो लाख रुपये की संपत्ति लूटी। पांडेय ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार रात अज्ञात लुटेरों ने सहरसा-मानसी रेलखंड पर बदला रेलवे स्टेशन के नजदीक जनसेवा एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लूटपाट की थी। इस दौरान भी लुटेरों ने छह लोगों को घायल कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications