Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'दुबई वर्ल्ड' मामले के असर के बारे में अध्ययन करेगी आरबीआई

RBI
हैदराबाद। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने शुक्रवार को कहा है कि वह दुबई की सबसे बड़ी सार्वजनिक निवेश कंपनी 'दुबई वर्ल्ड' के डूबने की आशंका का देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर का अध्ययन कर रहे हैं।

यहां एक सेमिनार के मौके पर सुब्बाराव ने कहा, "हमें इस तरह की अचानक आई खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "वैश्विक वित्तीय संकट से हमने एक चीज सीखी है, वह यह कि हमें समस्या की गंभीरता और इसके असर के बारे में अवश्य अध्ययन करना चाहिए। हमें इस मामले का देश पर पड़ने वाले असर का अध्ययन करने की जरूरत है।"

सुब्बाराव ने कहा, "मैंने अपने अधिकारियों से इसके असर का अध्ययन करने को कहा है और यदि जरूरी हुआ तो संभावित असर के बारे में हम जनता को बताएंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+