कश्मीर: जारी रहेगा प्रीपेड मोबाइल पर प्रतिबंध

एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि राज्य में प्रीपेड मोबाइल फोन पर लगे प्रतिबंध को उस समय उठाया जाएगा जब इस बात पुष्टि हो जाएगी कि आतंकवादी इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।
अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार से बातचीत के बाद ही केंद्र ने प्रीपेड मोबाइन फोन पर प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने कहा, "यह गुप्त फैसला नहीं था। गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने 14 अक्टूबर को श्रीनगर में एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की थी।"
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जम्मू एवं कश्मीर में मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रीपेड कनेक्शन के लिए सिम कार्ड जारी करना बंद कर दें और एक नवंबर के बाद रिचार्ज भी नहीं करें। सुरक्षा कारणों से इस प्रतिबंध को एक नवंबर से लागू किया गया, जिससे 38 लाख ग्राहक प्रभावित हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications