दिल्ली: स्कूल बस में आग, बच्चे सुरक्षित

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की सीएनजी से चलने वाली बस थी। पूर्वी दिल्ली में मयूर विहार के समीप सुबह 8.00 बजे बस ने आग पकड़ ली। आग लगने के कारणों की विस्तृत जानकारी अभी मिलना बाकी है लेकिन गैस का रिसाव होने की वजह से ऐसा हो सकता है।"
चालक, कंडक्टर भी घायल
अग्नि शमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "कोई भी बच्चा जख्मी नहीं हुआ है लेकिन बस चालक और कंडक्टर आग की चपेट में आ गए थे। उन्हें धर्मशिला अस्पताल में दाखिल किया गया है।"
बस में 'एवरग्रीन' स्कूल के छात्र थे। स्कूल की प्राचार्या का कहना है कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। प्राचार्या प्रियंका गुलाटी ने बताया, "बस चालक ने शिक्षिका को बताया कि बस में कोई दिक्कत है। इसके बाद उन्होंने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications