100 नए स्टोर खोलेगी कुटन्स
कुटन्स रिटेल्स के अध्यक्ष बलविंदर सिंह अहलूवालिया ने आईएएनएस से कहा, "हम कम से कम 100 और स्टोर खोलने की योजना बना रहे हैं, जिससे हमारी स्टोरों की संख्या बढ़कर 1,500 हो जाएगी।"
अहलूवालिया ने कहा, "हम विस्तार कर रहे हैं। द्वितीय श्रेणी के शहरों में हम अच्छा काम कर रहे हैं। इस साल आर्थिक मंदी के बीच भी हम 30-35 फीसदी की वृद्धि की आशा करते हैं।"
कुटन्स ने वर्ष 2008-2009 में 1,000 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications