भारत-चीन प्रतिस्पर्धी नहीं: पीएम

Manmohan Singh
वाशिंगटन। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जोर देकर कहा कि भारत और चीन प्रतिस्पर्धी नहीं हैं क्योंकि दोनों देशों को अपने विकास की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्थान है।

समाचार चैनल सीएनएन पर 'फरीद जकारिया जीपीएस' कार्यक्रम के लिए दिए एक साक्षात्कार में सिंह ने कहा, "मेरा सोचना है कि चीन के उदय ने विश्व की अर्थव्यवस्था की विकास की गति को बनाए रखने में खूबसूरत योगदान दिया है।"

भारतीय अर्थव्यवस्था से तीन गुनी बड़ी चीनी अर्थव्यवस्था के बारे मे पूछने पर प्रधानमंत्री ने कहा, "जहां तक भारत का संबंध है मैं कई बार कह चुका हूं कि भारत और चीन के बीच प्रतिस्पर्धा नहीं है।"

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के विकास के लिए पर्याप्त आर्थिक स्थान है और चीन के साथ व्यवहार इसी दृष्टिकोण से निर्देशित होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का विकास चीन की नकल नहीं है और दोनों देशों में भिन्न व्यवस्था कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि भारत में उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण में गंभीर समस्याएं आती हैं। भारत में लोकतंत्र है और वह धीरे-धीरे काम करता है। परंतु लंबे समय में लोगों के समर्थन से बनी व्यवस्था ही अधिक टिकाऊ सिद्ध होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+